Jobs: हिंदी शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 151 अभ्यर्थी चयनित
Jobs: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी शिक्षक के 151 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26026 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच के बाद चयन किया गया है। ये पद फिक्स मानदेय के आधार पर भरे जाने हैं। चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि हिंदी शिक्षक भर्ती के लिए कुल 6,354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 5,316 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के आधार पर 375 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए चुना गया था। एक से पांच सितंबर तक चली दस्तावेज जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 151 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया। आयोग ने भर्ती का पूरा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।