Loading...

Jobs / हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड को शारीरिक दक्षता और ग्राउंड टेस्ट से छूट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 46 Mins Ago • 1 Min Read

Jobs / हिमाचल प्रदेश में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और ग्राउंड टेस्ट से छूट मिलेगी। प्रदेश सरकार ने दोनों परीक्षाओं से छूट देने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने 14 अक्तूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शिमला

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सरकार ने होमगार्ड जवानों को चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने की स्वीकृति दी है। गृह विभाग ने डीजीपी से इस निर्णय के अनुसार आगे की जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। 14 अक्तूबर को जारी इस पत्र पर गृह विभाग के उप सचिव मनमोहन चोपड़ा के हस्ताक्षर हैं।

Related Topics: •