Jobs / हिमाचल में 767 सहायक स्टाफ नर्स नियुक्त, 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
Jobs / हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 767 सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल कॉलेजों में 650 और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 117 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में 500 अतिरिक्त पद भरने की मंजूरी भी मिल चुकी है।
शिमला
राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित 123 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के 84 और स्वास्थ्य विभाग के 39 पद शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 21 पदों के लिए भी नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं। फार्मासिस्ट के 17 पदों पर नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं, जबकि 74 अन्य पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।
अन्य पैरामेडिकल पद भी भरे जाएंगे
विभागों में मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन के 66, लैबोरेटरी सहायक के आठ, रेडियोग्राफर के 20, ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट के दो, फिजियोथेरेपिस्ट के सात और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 13 पद भरे जाने हैं। मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में रेडियोलॉजिस्ट के 30, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 13 और परफ्यूजनिस्ट के छह पदों को भरने की मंजूरी दी है। आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेडियोग्राफर के 10 पद भी स्वीकृत किए गए हैं।