Loading...

Jobs / जेबीटी पोस्ट कोड 25004 के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 12 और 13 अक्तूबर को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 57 Mins Ago • 1 Min Read

Jobs / सोलन में जूनियर बेसिक टीचर के पोस्ट कोड 25004 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 12 और 13 अक्तूबर, 2026 को किया जाएगा। उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी एक स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

सोलन

उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन दोनों दिन प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। 12 अक्तूबर को सूची में क्रमांक 01 से 25 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे, जबकि 13 अक्तूबर को क्रमांक 26 से 55 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। सभी संबंधित उम्मीदवारों से निर्धारित समयावधि के भीतर तय स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित श्रेणी प्रमाण पत्र, अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। प्रत्येक मूल दस्तावेज के साथ उसकी एक स्वप्रमाणित छायाप्रति रखना भी अनिवार्य होगा।

Related Topics: •