Loading...

Jobs / कांगड़ा में 180 सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक पदों पर साक्षात्कार, जानें तारीखें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

Jobs / कांगड़ा जिले में सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों के 180 पदों पर भर्ती की जा रही है। पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 3 से 9 अक्तूबर तक अलग-अलग उपरोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

कांगड़ा

जिला रोजगार अधिकारी धर्मशाला अभय कुमार के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 18,500 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ अन्य सुविधाएं भी नियमानुसार प्रदान की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाणपत्र, यदि उपलब्ध हो, साथ लाना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर संबंधित उपरोजगार कार्यालय में कंपनी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

इन तारीखों पर होंगे साक्षात्कार

भर्ती प्रक्रिया के तहत 3 अक्तूबर को शाहपुर, 5 अक्तूबर को ज्वाली, 6 अक्तूबर को नगरोटा बगवां और 7 अक्तूबर को नूरपुर में साक्षात्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद 8 अक्तूबर को इंदौरा और 9 अक्तूबर को पालमपुर उपरोजगार कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। सभी स्थानों पर अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

Related Topics: •