Loading...

Jobs: सिरमौर में पीईटी के 11 पदों के लिए छह अभ्यर्थी नामांकित, 27 अगस्त को काउंसलिंग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs: सिरमौर जिले में पूर्व सैनिक कोटे से शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) के 11 पद भरने के लिए फिलहाल छह अभ्यर्थी नामांकित हुए हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त को सुबह 11 बजे नाहन स्थित उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक कार्यालय में किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

नाहन

पूर्व सैनिक कोटे के तहत बैचवार भर्ती के लिए विभाग ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ हमीरपुर को 11 पदों की मांग भेजी थी। इसके जवाब में विभाग को केवल छह नामांकित अभ्यर्थियों के नाम प्राप्त हुए हैं। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी छह अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलावा पत्र डाक के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। काउंसलिंग से संबंधित बायोडाटा फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों की सूची विभागीय ब्लॉग पर उपलब्ध करवाई गई है।

मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

अभ्यर्थियों को विभागीय ब्लॉग से बायोडाटा फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा और काउंसलिंग के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें डिस्चार्ज बुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र शामिल हैं। यदि किसी योग्य नामांकित अभ्यर्थी को डाक से बुलावा पत्र नहीं मिला है, तो वह भी निर्धारित तिथि और समय पर मूल दस्तावेजों तथा उनकी छायाप्रतियों के साथ काउंसलिंग में भाग ले सकता है। छह नामांकित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद भर्ती प्रक्रिया की अगली स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Topics: