Loading...

Jobs / यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर पदों के लिए 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs / संयुक्त अरब अमीरात में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और एसीएमई एंटरप्राइजेज, मुंबई के सहयोग से मैसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

धर्मशाला

चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 यूएई दिरहम प्रतिमाह वेतन के साथ ओवरटाइम दिया जाएगा। उन्हें निःशुल्क भोजन या भोजन भत्ता, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास एवं परिवहन की सुविधा और नियोक्ता की ओर से वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं, साप्ताहिक अवकाश तथा रोजगार अनुबंध और यूएई के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए 20 से 45 वर्ष आयु के आईटीआई डिप्लोमा धारक पात्र होंगे। उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। पासपोर्ट नहीं होने की स्थिति में पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन के सात दिनों के भीतर उन्हें पासपोर्ट बनवाना होगा। पंजीकरण के लिए https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fXoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है।

चयन के बाद शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये के अतिरिक्त जीएसटी और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क देना होगा। आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया या अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: •