Loading...

Jobs: दिव्यांगजनों के लिए 28 सितंबर को विशेष भर्ती अभियान, आईटीसी कपूरथला में भरे जाएंगे पद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

Jobs: दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर ऊना में 28 सितंबर को विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान के माध्यम से आईटीसी लिमिटेड कपूरथला के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

ऊना

22 सितंबर। केंद्र के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी ने बताया कि भर्ती अभियान नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर भवन, चंद्रलोक कॉलोनी, ऊना में आयोजित होगा। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास या आईटीआई योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। कम शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित और कम दृष्टि वाले अभ्यर्थी भी इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और बायोडाटा लाना होगा। यदि उनके पास अनुभव प्रमाणपत्र उपलब्ध है तो उसे भी साथ लाने के लिए कहा गया है। भर्ती अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर ऊना के दूरभाष नंबर 01975-227157 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: