Jobs / ऊना के 40 चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र सत्यापन 23 अक्तूबर को
Jobs / ऊना जिले के 40 चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी एक-एक सत्यापित प्रति लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
ऊना
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर से चयनित 40 अभ्यर्थियों की सूची ऊना जिले में रिक्त पद भरने के लिए उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को प्राप्त हुई है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच नियमानुसार की जाएगी।
सत्यापन के लिए जरूरी प्रमाण पत्र
अभ्यर्थियों को मैट्रिक, जमा दो, टेट और जेबीटी के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ हिमाचल प्रदेश का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी से जारी नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र तथा लागू होने पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र भी लाना जरूरी है। सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ उनकी एक सत्यापित प्रति भी जमा करवानी होगी।
सत्यापन के दौरान नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, खंड विकास अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित बीपीएल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय के कार्ड की प्रति और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र भी साथ रखने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की आधिकारिक वेबसाइट www.ddeuuna.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सत्यापन से पहले सूची और फॉर्म देखकर सभी दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।