करेरी को 79 वर्षों बाद मिली बस सेवा, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक पठानिया का जताया आभार
करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों बाद बस सेवा शुरू होने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। खड़ी बही पंचायत की प्रधान रानी देवी, उपप्रधान हेमराज, पंचायत सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने 10 सितंबर को रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बस सेवा को क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
शाहपुर
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने बस सेवा शुरू करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, आरटीओ विकास जम्वाल, एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्ढा, आरएम साहिल, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल और बीडीओ रैत योगेंद्र उपस्थित रहे। इनके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, जिला परिषद सदस्य संदीप, महासचिव प्रदीप बलौरिया तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।