ग्राम पंचायत करमाली में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने जांचा 68 लोगों का स्वास्थ्य
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
ऊना जिले की ग्राम पंचायत करमाली में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ रक्त जांच और आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।
ऊना
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम में (रितु, सेज़ल,शेखर) ने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के ग्राम पंचायत करमाली के गाँव करमाली में डॉ० अंशु के नेतृत्व में स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। स्वास्थ्य शिविर में 68 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व 31 लोगों की रक्तजांच की गई ।
स्वास्थ्य जांच में 10 मरीज़ उच्च रक्तचाप, 05 मधुमेह, स्त्री रोग के 01, 11 मरीज़ हड्डियों के रोग व 41 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए । मरीजों को उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा नि:शुल्क किया गया ।स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डॉक्टरों की टीम,प्रयास संस्था व विशेषकर सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
