लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Kashmir Target Killing: 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कश्मीर में लगातार बढ़ रही टारगेट किलिंग के मामलों के मद्देनजर सरकार ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का ट्रांसफर करने का फैसला किया है। अब तक 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला किया गया है। बता दें कि श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में तैनात कश्मीरी पंडितों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या फिर समायोजन कर दिया गया है।

श्रीनगर स्थित चीफ एजुकेशन ऑफिसर की ओर से जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि घाटी से कश्मीरी पंडिता के पलायन के बीच उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बेखौफ आतंकियों ने कश्मीर में एक बार फिर बाहरी लोगों को निशाना बनाना शुरू किया तो कश्मीर से पलायन भी शुरू हो गया। प्रवासी लोग कश्मीर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं, उनका कहना है कि फिलहाल उन्हें अपनी जान प्यारी है। ऐसे माहौल में काम कैसे कर सकते हैं। इन घटनाओं के बाद कश्मीर से भारी संख्या में लोगों को निकलते हुए देखा जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]