उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे, जन समस्याएं भी सुनेंगे
केवल सिंह पठानिया रैत से शुरू करेंगे यात्रा, छतराड़ी, चंबा और खज्जियार में करेंगे प्रवास। जन संवाद के साथ-साथ धार्मिक आयोजन में भी लेंगे हिस्सा।
चंबा
6 जुलाई को छतराड़ी में रहेंगे रात को, कूंर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे
हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई को अपने दो दिवसीय चंबा प्रवास की शुरुआत रैत (कांगड़ा) से करेंगे। सुबह 10:30 बजे वे कूंर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दिन उनका रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में रहेगा।
7 जुलाई को चंबा और खज्जियार का करेंगे दौरा
केवल सिंह पठानिया 7 जुलाई को सुबह 10 बजे छतराड़ी से रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। इसके बाद वे खज्जियार के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम वहीं पर करेंगे।