लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Kullu Dussehra: छावनी में बदली भगवान रघुनाथ की नगरी, पीएम की सुरक्षा को लेकर….

PRIYANKA THAKUR | 3 अक्तूबर 2022 at 10:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस के जवान कुल्लू पहुंचना शुरू हो गए हैं। बटालियन के साथ जिला के सभी पुलिस थानों, चौकियों तथा मंडी व लाहौल-स्पीति जिला से बुलाई गई पुलिस के पहुंचने से ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इस बार कुल्लू का दशहरा जहां धूमधाम से मनाया जाएगा, तो वही पीएम मोदी भी इस बार कुल्लू दशहरे में शिरकत करेंगे।

ऐसे में जिला कुल्लू में इस बार लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। बता दें कि हुड़दंगियों की धर पकड़ के लिए अलग टीमों का गठन किया है। संदिग्धों पर सर्विलांस के अलावा ड्रोन कैमरों और 300 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि 11 सेक्टरों में बंटे दशहरा स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आम लोगों की सुरक्षा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है। कुल्लू जिला की सीमा बजौरा से लेकर रामशिला तक पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस साल दशहरा में 1600 पुलिस जवान और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 1000 अतिरिक्त जवान तैनात किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]