Loading...

लोअर बसाल स्कूल में 8 पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Hours Ago • 1 Min Read

ऊना जिले के राजकीय उच्च विद्यालय लोअर बसाल में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। सत्र के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 10 पात्र बालिकाओं की पहचान की गई थी, जिनमें से 8 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान 31 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा कालिया ने बताया कि जिले में ‘मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके।

लोअर बसाल स्कूल में आयोजित टीकाकरण सत्र के दौरान विद्यालय के मुख्याध्यापक, शिक्षक और बालिकाओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीकाकरण अभियान ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Related Topics: