Loading...

महाराज उदय प्रकाश की 72वीं जयंती पर नाहन में रक्तदान शिविर, 12 लोगों ने किया रक्तदान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

महाराज उदय प्रकाश की 72वीं जयंती पर शाही महल में रक्तदान शिविर, 12 लोगों ने किया महादान

नाहन

नाहन। महाराज उदय प्रकाश की 72वीं जयंती के अवसर पर शाही महल नाहन में रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाराज उदय प्रकाश की स्मृति में आयोजित यह दूसरा रक्तदान शिविर रहा, जिसमें 12 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजमाता रसीका प्रकाश ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलता है तो उसे नया जीवन मिलता है। इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में योगदान दे रहे डॉ. अजय गोयल और रोटेरियन कुलदीप सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. अजय गोयल अब तक 126 बार, जबकि कुलदीप सिंह 50 बार रक्तदान कर चुके हैं। दोनों के इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की प्रधान रोटेरियन प्रगति सबलोक ने बताया कि मेडिकल टीम ने शिविर में 12 यूनिट रक्त एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम एवं महादान है। इससे जहां व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं उसके रक्त से किसी दूसरे व्यक्ति का जीवन भी बचाया जा सकता है।

महाराज उदय प्रकाश के दामाद युवराज सिद्धराज ने भी शिविर में रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। युवरानी दिव्याश्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान को नियमित आदत बनाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

शिविर में युवराज सिद्धराज, कुलदीप सिंह, रणदीप सिंह, सलीम अली, दीपक गौतम, मनीष शर्मा, गुरप्रीत सिंह, ज्योति गर्ग, विजय कुमार, संजीव कुमार, विक्रम सिंह और नवीन कुमार ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की प्रधान प्रगति सबलोक, राजीव बंसल, विकास रतन, भावना रतन, कुलदीप सिंह, इनरव्हील क्लब से अलका मोहिन्दरू, ईशान राव तथा अक्षरधाम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।