Loading...

50 साल पुराना कांग्रेस परिवारवाद किला ध्वस्त भाजपा में शामिल, मेेैहतपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 14 May 2026 • 1 Min Read

कांग्रेस से जुड़े 50 साल पुराने परिवार के भाजपा में शामिल होने से मेहतपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया। क्षेत्र में भाजपा को इससे बड़ी राजनीतिक मजबूती मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना के मेैहतपुर नगर पंचायत में कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा। जब वार्ड नंबर 02 के तेजिंदर सिंह तथा हरमिंदर सिंह उर्फ काला ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। खास बात यह रही कि उनका परिवार करीब 50 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली से निराश होकर भाजपा पर विश्वास जताया।दोनों नेताओं ने ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अगुवाई, ईमानदार छवि और विकासात्मक सोच से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहतपुर क्षेत्र में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह समर्थन और बढ़ेगा।

तेजिंदर सिंह और हरमिंदर सिंह उर्फ काला ने कहा कि कांग्रेस में वर्षों तक जुड़े रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा था, जबकि भाजपा हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब वे पूरी निष्ठा के साथ भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।उनके भाजपा में शामिल होने से मेैहतपुर नगर पंचायत में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और क्षेत्र में भाजपा को बड़ी मजबूती मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

Related Topics: