Loading...

नाहन / नगर खेड़ा क्षेत्रपाल मंदिर में 24 मई को विशाल भंडारे का आयोजन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

नाहन के बड़ा चौक स्थित नगर खेड़ा क्षेत्रपाल देवता मंदिर में 24 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के तहत महाकाली पूजा, पूर्णाहुति और देर शाम तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।

नाहन

नाहन शहर के बड़ा चौक स्थित नगर खेड़ा क्षेत्रपाल देवता मंदिर में रविवार 24 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

खेड़ा मंदिर समिति नाहन के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शनिवार 23 मई की रात्रि से शुरू होगा। शनिवार रात 8 बजे गुगा महाराज जी का बसेरा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इसके बाद रविवार सुबह 8 बजे महाकाली पूजा संपन्न होगी, जबकि सुबह 9 बजे पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार दोपहर 11 बजे से विशाल भंडारे की शुरुआत होगी, जो देर शाम तक जारी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर समिति ने बताया कि इसी दिन राजमहल मंदिर परिसर के अंदर स्थित खेड़ा महाराज मंदिर भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा, जिससे धार्मिक आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।

खेड़ा मंदिर समिति ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लें और विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

Related Topics: