Loading...

वृंदावन की यात्रा को नगनोली से 600 किमी दूर पैदल निकले संत साईं जसवंत शाह जी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

डेरा गोविंद धाम नगनौली से वृंदावन के लिए 600 किलोमीटर लंबी धार्मिक पदयात्रा शुरू हुई। संत साईं जसवंत शाह जी सहित श्रद्धालु राधे-कृष्ण का नाम जपते हुए बरसाना और वृंदावन पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान बांके बिहारी मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए जाएंगे।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना के डेरा गोविंद धाम नगनौली मंदिर से वृंदावन के लिय धार्मिक यात्रा निकली है। करीब 600 किमी की पैदल धार्मिक यात्रा में एक माह का समय लगेगा । यात्रा के शुभारंभ पर प्रधान मेहताब भी शामिल हुए । पैदल यात्रा एक माह तक चलेगी । राधे कृष्ण का नाम जप करते हुए सबसे पहले धार्मिक यात्रा बरसाना में पहुंचेगी । वहाँ जाकर श्री राधे मां के दर्शन किए जाएंगे।

उसके बाद यात्रा दौरान वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में जाएगी ओर दर्शन किए जाएंगे। इस यात्रा में मंदिर के संत साईं जसवंत शाह जी डेरा गोविंद धाम नगनौली सुशील व चन्द्रदीप भी शामिल है। संत बाबा साईं ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से वृंदावन की यात्रा को पैदल निकले है।उन्होंने कहा कि बरसाना व वृंदावन के मंदिरों में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। भगवान के साथ अटूट प्यार और लगाव की ये धार्मिक यात्रा है ।

Related Topics: