Loading...

नाहन में अब ईएनटी रोगों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं, श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में हर रविवार उपलब्ध रहेंगे डॉ. अनुप कुमार राय

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 50 Mins Ago • 1 Min Read

जिला सिरमौर के मरीजों को अब ईएनटी रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में डॉ. अनुप कुमार राय प्रत्येक रविवार को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान करेंगे। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ कान, नाक और गले से संबंधित रोगों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध रहेगा।

नाहन

जिला सिरमौर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नाहन स्थित श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में अब कान, नाक और गला (ईएनटी) रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि प्रतिष्ठित ईएनटी विशेषज्ञ एवं हेड-नेक सर्जन डॉ. अनुप कुमार राय अब प्रत्येक रविवार को अस्पताल में मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान करेंगे।डॉ. अनुप कुमार राय ने एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी तथा पीजीआई से एमएनएएमएस जैसी उच्च चिकित्सा योग्यताएं प्राप्त की हैं। उन्हें कान, नाक और गले से संबंधित जटिल रोगों के उपचार तथा हेड एवं नेक सर्जरी के क्षेत्र में विशेष अनुभव प्राप्त है।

अस्पताल में प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) संचालित रहेगा, जहां मरीज कान से कम सुनाई देना, बार-बार संक्रमण, नाक की एलर्जी, साइनस, टॉन्सिल, खर्राटे, सांस संबंधी समस्याएं तथा गले के विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।विशेष बात यह है कि अस्पताल में पीटीए ऑडियोमेट्री की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से सुनने की क्षमता की सटीक जांच की जा सकेगी। इससे श्रवण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अपने ही जिले में आधुनिक जांच सुविधा का लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे सिरमौर सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मरीज अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 7018103200 और 9816423200 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: