Loading...

नेपाल आपदा: संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी प्रशासन को दें—जतिन लाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित ऐसे लोगों की जानकारी मांगी है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और जिनसे अब तक उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि संबंधित लोगों का उपलब्ध और सत्यापित विवरण प्रशासन को देने से आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा प्रभावित परिवारों की सहायता के प्रयासों में मदद मिलेगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपायुक्त जतिन लाल ने लोगों से अपील की कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार या परिचित प्राकृतिक आपदा के दौरान नेपाल में मौजूद था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो रहा है, तो उसका नाम, मोबाइल नंबर और नेपाल में ठहरने के स्थान सहित अन्य उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन को दें। प्रशासन प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा करेगा और प्रभावित लोगों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास करेगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संपर्क से बाहर व्यक्ति के संबंध में केवल सही और सत्यापित जानकारी ही साझा की जाए। ऐसी सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के दूरभाष नंबर 94594-57476 या हेल्पलाइन नंबर 1077 पर दी जा सकती है। इसके अलावा संबंधित विवरण प्राधिकरण की ई-मेल आईडी ddmauna@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है।

Related Topics: