नेपाल की बाढ़ से व्यापक नुकसान : 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल, 40 किमी तक सड़क और 10 से अधिक बैंक प्रभावित
नेपाल की बाढ़ से सड़क, पुल, बिजली और संचार ढांचे को नुकसान पहुंचा।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से सड़क, पुल, बिजली, बैंकिंग और संचार ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के कारण 11 हाइड्रो पावर प्लांट क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 19 पुल और 40 किलोमीटर सड़क भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा 10 से अधिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
नेपाल
बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हाइड्रो पावर प्लांट से जुड़ा 431 मेगावाट बिजली उत्पादन सिस्टम से बाहर हो गया है। संचार व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है और 25 से अधिक टेलीकॉम साइट प्रभावित हुई हैं। बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के कई कार्यालय बाढ़ में बह गए हैं। इस आपदा से नेपाल में परिवहन, बिजली उत्पादन, बैंकिंग सेवाओं और दूरसंचार नेटवर्क को व्यापक क्षति पहुंची है।