Loading...

ओमैक्स पार्कवुड सोसायटी ने पेश की मिसाल, 102 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

PRIYANKA THAKUR • 6 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / बद्दी

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की प्रमुख रिहायशी सोसायटी ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकार की मजबूत मिसाल पेश करते हुए रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्र किया। सोसायटी परिसर स्थित ओमैक्स क्लब में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया।

बीबीएन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की प्रमुख रिहायशी सोसायटी ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकार की मजबूत मिसाल पेश करते हुए रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्र किया। सोसायटी परिसर स्थित ओमैक्स क्लब में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी रक्तदान के लिए आगे आए। खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन को खास सामाजिक संदेश मिला। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

रक्त संग्रहण का कार्य श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट, सोहाना की टीम ने किया। ट्रस्ट के इंचार्ज रितेश गुलाटी के नेतृत्व में टीम ने पूरे शिविर का संचालन संभाला। वहीं शिविर के दौरान सैम मेडिटेक की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां लोगों की जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।ओमैक्स रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह लक्की और महासचिव देवेंद्र चौधरी ने बताया कि सोसायटी के नए कार्यकाल के बाद यह पहला बड़ा सामाजिक आयोजन था, जिसे लोगों का शानदार सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सोसायटी मानवता और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।

शिविर में जिला पुलिस कप्तान विनोद धीमान और डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने भी विशेष रूप से पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह रक्तदान शिविर न केवल सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि यह भी साबित कर गया कि जब समाज एकजुट होता है, तो सेवा का हर प्रयास किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है।