पच्छाद में बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर, मतभेद दूर कर साथ काम करेंगे कार्यकर्ता
पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा थुन्नू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय दौरा कर विभिन्न जोन में बैठकें की गईं। इनमें पार्टी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को लेकर सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद समाप्त कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजगढ़
सुनील शर्मा ने 17 सितंबर को राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सराह, यशवंतनगर, रासुमॉन्दर, सनोरा, हलोनीपुल और छिछड़िया में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए उनके सुझाव भी लिए गए।
उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से चल रहे मतभेदों को समाप्त करने और सभी को साथ लाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। वरिष्ठ नेता जीआर मुसाफिर और दयाल प्यारी सहित कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिस व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता उसके पक्ष में मिलकर कार्य करेंगे।
सुनील शर्मा के अनुसार पच्छाद में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की गतिविधियां आगे बढ़ाई जाएंगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर दिनेश आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, आशा प्रकाश, अमन और बलबीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।