Loading...

पच्छाद के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की नियुक्ति का स्वागत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की नियुक्ति के निर्णय का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। लोगों ने इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार का आभार जताया। साथ ही सिविल अस्पताल राजगढ़ में रिक्त चिकित्सक पदों को शीघ्र भरने की मांग भी उठाई।

पच्छाद

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की नियुक्ति के प्रदेश सरकार के निर्णय का क्षेत्र में स्वागत किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल का आभार जताया है।पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराहां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागू और हाब्बन में चिकित्सकों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी काफी हद तक दूर होगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर ने प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार प्रभावी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और चिकित्सकों की नियुक्ति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।मुसाफिर ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए ऐसे ही जनहितकारी फैसले लेती रहेगी।

उन्होंने सरकार से सिविल अस्पताल राजगढ़ में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ अस्पताल पूरे क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। रिक्त पद भरने से क्षेत्रवासियों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र, देशराज, क्षमा दत्त, अनिल भंडारी, मदन शर्मा, सुशील, जगमोहन, भैयू, रामलाल फरमाए, कमल रपटा, मोनी ठाकुर, दुनी चंद, देव ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, गुलशन ठाकुर, धर्म सिंह, राजेश शर्मा, नरेंद्र टुटेजा, प्रवीण शर्मा, संजय गौतम, लकी जिंदल, अमित गर्ग, उषा तोमर, रवि दत्त, सतीश हाब्बी, देशराज शर्मा, राजकुमार भूरा, यशपाल, रणबीर, मुकेश, विवेक शर्मा, अजय चौहान, जितेंद्र ठाकुर, भुट्टो, सुरेश सहित क्षेत्र के कई प्रधान, उपप्रधान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Topics: