Himachalnow News

  • हत्या मामले में आरोपियों की फिर मिला पुलिस रिमांड

    हत्या मामले में आरोपियों की फिर मिला पुलिस रिमांड

    HNN/ पांवटा साहिब

    जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्याकांड मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत राकेश कुमार के रूप में हुई है।

    आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह उर्फ गल्लू सैनी (28) पुत्र सोहन लाल निवासी बरोटीवाला पोओ शिवपुर पांवटा साहिब, सर्वजीत सिंह उर्फ सम्पी(23) पुत्र सलिंद्र सिंह निवासी पट्टी नत्था सिंह पोओ शिवपुर तहसील पांवटा साहिब और फरमान (21) पुत्र शकील निवासी कुंजा मतरालियों पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

    बता दें कि पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मुलाणा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीनों को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा था। मंगलवार को तीनों आरोपियों को फिर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें फिर 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुवाला पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • राज्यपाल आज भरमौर में  जनजातीय गौरव दिवस की करेंगे अध्यक्षता

    राज्यपाल आज भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की करेंगे अध्यक्षता

    हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को दिखाएंगे हरी झंडी

    HNN/ चंबा

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज 15 नवंबर को चंबा के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल आज 15 नवंबर को सुबह आठ बजे चंबा पहुंचे।

    परिधि गृह चंबा में अल्प ठहराव के पश्चात वे भरमौर रवाना होंगे। राज्यपाल, भरमौर में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    इस दौरान राज्यपाल भरमौर के प्रसिद्ध 84 मंदिर परिसर में भी जाएंगे। राज्यपाल सांय शिमला के लिए रवाना होंगे।

  • जिला में शास्त्री अध्यापकों के पदों हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग……

    जिला में शास्त्री अध्यापकों के पदों हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग……

    HNN/बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में शास्त्री अध्यापकों के पदों की काउंसलिंग के लिए 17 और 18 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापकों की काउंसलिंग के लिए जिले के सभी रोजगार कार्यालयों से सभी श्रेणियों के बैच 31 दिसंबर 2022 तक पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिले हैं और वह शास्त्री अध्यापकों के लिए निर्धारित नियमों को पूरा करता है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से संबंधित अभ्यर्थी प्रदेश के सभी जिलों में से किसी भी जिले में नियुक्ति पाने के लिए पात्र हैं।

    उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों की मूल और सत्यापित प्रतियां काउंसलिंग के दिन अपने साथ लाएं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दिन ही सभी वांछित प्रमाणपत्र, दस्तावेज जमा करवाने होंगे। किसी भी सूरत में अभ्यर्थी को बाद में दस्तावेज, प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए कोई भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

  • सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह 75 साल के थे। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    बता दें उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे।

    उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताते हुए कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांग सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और किसी संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो गलती हो सकती है और आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो संतान आपसे नाराज हो सकती है। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। किसी काम में आपको अनुशासन बनाए रखना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी और आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पड़ सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बुद्धि से आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको औरों के साथ-साथ अपनी बात भी उनके सामने रखनी होगी। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की बुरी कोशिश करनी होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी अजनबी से आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और आपको किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरें। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको भाई बहनों से पूछकर किसी निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। रचनात्मक विषयों से आप अपनी जगह बनाएंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी यदि छुटपुट योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो उन्हें कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। अपने जरूरी कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें, तभी आपके जूनियर्स समय से किसी काम को पूरा कर पाएंगे। आप किसी निवेश की यदि योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और अपनी आय- व्यय का एक लेखा जोखा बनाकर चलेंगे, तो आप कुछ धन बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी परिजन को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

  • देश में जल्द ही शुरू होगी नई ई-कॉमर्स पॉलिसी, ठगी से बचेंगे ग्राहक

    देश में जल्द ही शुरू होगी नई ई-कॉमर्स पॉलिसी, ठगी से बचेंगे ग्राहक

    केंद्र सरकार, बहुत जल्द देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं नियमों को लागू करने जा रही है। ई-कॉमर्स व्यापार के लिए काफी समय से लंबित पड़ी ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं नियमों के घोषित होने का फायदा ग्राहकों और रिटेल व्यापारियों को पहुंचेगा। इस पॉलिसी को तैयार करने में लगभग दो वर्ष लगे हैं।

    वाणिज्य मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय और सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच लगभग 80 बैठकें हुई हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से हुई मुलाकात के बाद यह बात कही है।

    गोयल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके अमेरिका से लौटते ही देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं नियमों को लागू कर दिया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री, इंडो पैसेफिक इकोनॉमिक फोरम की मीटिंग में भाग लेने के लिए 4 दिन की यात्रा पर अमेरिका गए हैं। वे 17 नवंबर को स्वदेश लौटेंगे।

    बतौर प्रवीण खंडेलवाल, देश में लंबे समय से ‘कैट’ द्वारा ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं उपभोक्ता कानून के अंतर्गत नियमों को लागू करने की मांग की जा रही है। इसके पीछे ई-कॉमर्स बाजार में समानता की प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार करना है। अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए वाणिज्य मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय की सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगभग 80 बैठकों में विस्तृत बातचीत हुई है।

    गत दो अगस्त को वाणिज्य मंत्रालय में हुई एक मीटिंग में सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच पॉलिसी एवं नियमों के 6 मुख्य आधारों पर सहमति बनी थी। यह पहला मौका है, जब सरकार द्वारा किसी मुद्दे पर इतना व्यापक कंसल्टेशन किया गया है।

  • 16 से 18 नवंबर तक नाहन गुरुद्वारा से लेकर महिमा लाइब्रेरी तक रोड रहेगा बंद

    16 से 18 नवंबर तक नाहन गुरुद्वारा से लेकर महिमा लाइब्रेरी तक रोड रहेगा बंद

    नाहन नगर परिषद करेगी सड़क की टायरिंग व इंटरलॉकिंग का काम शुरू

    HNN/नाहन

    नाहन नगर परिषद नाहन शहर की सड़कों की बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए कमर कस चुकी है। नगर परिषद नाहन गुरुद्वारा से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नजदीक तक पहले चरण में सड़क की टायरिंग का काम शुरू करेगी। उसके बाद 1 दिन में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से चंबा ग्राउंड की तरफ जाने वाली सड़क पर टायरिंग का काम चलाएगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के द्वारा अंतिम दिन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सिंगला मार्ट तक इंटरलॉक टाइलें लगाएगी। नगर परिषद द्वारा इस कार्य को लेकर तैयारियां भी कर ली गई है। सड़क की टायरिंग के दौरान यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध करने को लेकर नगर परिषद द्वारा प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है।

    यही नहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के द्वारा लोगों से भी अपील की गई है कि 16 से 18 नवंबर तक गुरुद्वारा साहिब से लेकर सिंगला मार्ट यानी महिमा लाइब्रेरी तक इस मार्ग का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें। खबर की पुष्टि नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर के द्वारा की गई है।

    उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक गुरुद्वारा से लेकर पहले चरण में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस तक, अगले दो चरणों में डीआईसी के सामने चंबा ग्राउंड तक की सड़क व अंतिम चरण में सिंगला मार्ट तक टायरिंग व इंटरलॉक टायरिंग का काम चलाया जाएगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि शहर में जहां-जहां नगर परिषद के अधिकारी क्षेत्र में सड़के खराब हैं उन्हें सिलसिलेवार सुधारा जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जहां-जहां भी सड़कों की मेटलिंग और इंटरलॉक टायरिंग का काम किया जाएगा वहां पूरी तरह से गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश में जल्द ही खुलेंगे बंद स्टोन क्रशर-  उद्योग मंत्री

    हिमाचल प्रदेश में जल्द ही खुलेंगे बंद स्टोन क्रशर- उद्योग मंत्री

    HNN/ शिमला

    उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि राज्य में प्राकृतिक आपदा के बाद बंद किए गए स्टोन क्रशर जल्द खुल जाएंगे। इस संदर्भ में गठित समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्टोन क्रशर बंद होने से कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में निर्माण सामग्री के दाम बढ़े हैं तथा लोगों को इसके लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार को रोजगार 30 से 40 लाख रुपए राजस्व का नुक्सान हो रहा है। हर्षवर्धन चौहान यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि उनकी गत सोमवार को इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री से बात हुई है। इसके अलावा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं होने से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस विषय में जल्द फैसला लेने की बात कही है।

  • हिमाचल के इस जिला में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के इतने पद…..

    हिमाचल के इस जिला में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के इतने पद…..

    HNN/ ऊना

    प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए जिला स्तर पर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा हैं।

    उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना के लिए काउंसलिंग 20 नवम्बर को, अंब के लिए 21 नवम्बर को, 22 नवम्बर को हरोली तथा 23 नवम्बर को बंगाणा के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का जेबीटी बैच 31 दिसंबर 2016 तक का है और जेबीटी टेट पास है तो वह निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में में भाग ले सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा किसी कारण वश प्रायोजित नहीं हुआ है लेकिन वह प्रार्थी सभी वांछित योग्यता पूर्ण करता है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म व काउंसलिंग संबंधी पूर्ण जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in उपलब्ध है।

  • हिमाचल में धनतेरस और दिवाली पर करीब 5,000 करोड़ रुपए का हुआ  कारोबार

    हिमाचल में धनतेरस और दिवाली पर करीब 5,000 करोड़ रुपए का हुआ कारोबार

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में धनतेरस और दिवाली पर करीब 5,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। बता दें हिमाचल प्रदेश में करीब दो लाख व्यापारी हैं। प्रदेश भर में धनतेरस और दिवाली के बीच व्यापारियों को अच्छा लाभ हुआ है।

    हर तरफ से व्यापार को लेकर अच्छी खबर आई। बता दें ऊना में 40 हजार के लगभग व्यापारिक संस्थान हैं। जिस कारण जिला ऊना में पांच करोड़ का अच्छा कारोबार हुआ है।

    बड़ी बात यह है कि प्रदेश के लाखों व्यापारियों से प्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से कई लोग जुड़े हुए हैं। व्यापारियों के लिए बाजार में हुई ग्राहकों की आमद ने प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपए के व्यापार का लाभ प्रदान किया है।