Himachalnow News

  • कबाड़ की दुकान में भड़की आग, पीड़ित को इतने लाख का हुआ नुक्सान……

    कबाड़ की दुकान में भड़की आग, पीड़ित को इतने लाख का हुआ नुक्सान……

    HNN/ मंडी

    जिला मंडी के साथ लगते बिंदरावणी में कबाड़ दुकान आग की भेंट चढ़ गई। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

    जानकारी के मुताबिक, मंडी-पंडोह मार्ग पर शहर से 10 किलोमीटर दूर बिंदराबणी गांव में कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। बता दें नरेश कुमार कबाड़ की दुकान करता है। जब उसे आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत वहां आया।

    अग्निशमन विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया। बता दें दुकान में रखी कबाड़ की बाइक, स्कूटी और अन्य सामान जल गया। इनकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि लगभग 25 लाख रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है।

  • मारपीट में चले तेजधार हथियार, दोनों पक्षों पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर

    मारपीट में चले तेजधार हथियार, दोनों पक्षों पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर

    HNN/ऊना

    जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के तहत बीटन एवं जखेवाल में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। हमले में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

    घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी बीटन तहसील हरोली के रूप में हुई है। जबकि घायल पुलिसकर्मी की पहचान अनिल कुमार निवासी जखेवाल डाक घर बीटन तहसील हरोली के रूप में हुई है। अनिल कुमार हिमाचल पुलिस में कार्यरत है, जो इन दिनों छुट्टी पर आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में 20 वर्षीय दिनेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम 5.30 बजे बाइक पर सवार होकर बीटन बाजार गया था।

    घर वापिस आते समय अचानक उसके पीछे करीब चार बाइक सवार आए और गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद वह किसी तरह वहां से बच निकला और मैंहदवानी (पंजाब) में भाई के पास दंगल देखने चला गया। इसी दौरान वहां से वापिस आते समय करीब 8 बजे शिव मंदिर के पास पहुंचे तो विनोद कुमार (विक्की), अनिल कुमार, अमनदीप (दीपू), चंद्र देव, गुरप्रीत, विनोद कुमार (अज्जू), गुरविंद्र, रूजल, राकेश कुमार और बाल किशन ने उन दोनों पर हमला कर दिया।

    हमले में विनोद ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे कि 20 वर्षीय दिनेश कुमार खून से लथपथ हो गया। मारपीट के दौरान किसी तरह उसके भाई दीपक ने उसे छुड़ाया। तो वहीं दूसरे पक्ष से पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को घर पर ही मौजूद था।

    इसी दौरान शाम को करीब 6:15 बजे उसके ताया के लड़के विनोद कुमार ने बताया कि गांव का दीपक उसे फोन पर गाली-गलौज कर धमकियां दे रहा है। जिसके बाद ताया का लड़का विनोद, चाचा बाल किशन, हुसन लाल और परिवार के अन्य सदस्य उनसे बात करने गए। लेकिन शिव मंदिर के पास पहुंचते ही दीपक कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, रमन कुमार, गोगी, बिंदू, मोहित और बिल्ला ने उन पर हमला कर दिया।

    अनिल कुमार ने बताया कि दिनेश ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ पर चोटें आई हैं। मारपीट में परिवार सदस्यों ने किसी तरह बचाया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • आतिशबाजी से दो कमरों के स्लेटपोश मकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान

    आतिशबाजी से दो कमरों के स्लेटपोश मकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान

    HNN/ मंडी

    जिला मंडी में कोटली क्षेत्र के कसाण गांव में एक अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहां आतिशबाजी से दो कमरों के स्लेटपोश मकान में आग लग गई।

    आग लगने से प्रभावित सुभाष चंद पुत्र स्व नाथू राम गांव कसाण डाकघर साइगलू कोटली को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। जानकारी के मुताबिक, आतिशबाजी से दो कमरों के स्लेटपोश मकान में आग लगने की अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई।

    विभागीय कर्मचारियों ने एक फायर टेंडर सहित मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में मकान में रखा फर्नीचर, राशन पानी और 25 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

  • अमित आर्य को बनाया सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार

    अमित आर्य को बनाया सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार

    हिमाचल समेत छह राज्यों की मिली जिम्मेदारी…….

    HNN/ शिमला

    अमित आर्य को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। बता दें उनका कार्यक्षेत्र हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और पंजाब होगा।

    गौरतलब है कि अमित आर्य ने कुछ समय पहले हरियाणा के सीएम के मीडिया सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। अमित आर्य वर्ष 2014 से मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार थे। बता दें मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले अमित आर्य ने दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा में विभिन्न चैनलों और अखबारों में करीब 20 वर्ष तक पत्रकारिता की।

    अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और छात्र आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव रहे हैं।

  • कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पं. नेहरू की 134वीं जयंती पर पदाधिकारियों ने अर्पित किए पुष्प

    कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पं. नेहरू की 134वीं जयंती पर पदाधिकारियों ने अर्पित किए पुष्प

    HNN/शिमला

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. ज्वाहर लाल नेहरू को उनकी 134वीं जयंती पर याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

    इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी व आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित ज्वाहर लाल नेहरू का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

    उन्होंने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के उल्लेखनीय योगदान को यह देश कभी भी भुला नही सकता। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का पंडित नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके लिये यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होंगी ।

  • धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जांएगे रणजी के चार मैच

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जांएगे रणजी के चार मैच

    HNN/ धर्मशाला

    इस बार रणजी के चार मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जांएगे। इसमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बड़ौदा की टीमें धर्मशाला आएंगी। उन्होंने कहा कि रणजी मैचों के बाद धर्मशाला स्टेडियम में 7 से 11 मार्च तक भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच भी होगा।

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को इस बार रणजी ट्रॉफी के चार मैचों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई की ओर हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम को रणजी के एलीट ग्रुप-डी में रखा गया है। धर्मशाला में पहला मैच 12 से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उतराखंड के बीच होगा।

    दूसरा मैच 19 से 22 जनवरी तक हिमाचल और बड़ौदा के बीच होगा। तीसरा मैच दो से पांच फरवरी तक मध्य प्रदेश और हिमाचल के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच में 9 से 12 फरवरी तक हिमाचल और दिल्ली के बीच होगा।

  • भैया दूज पर प्रदेश की महिलाओं को सरकारी बसों में मिलेगी फ्री सेवा

    भैया दूज पर प्रदेश की महिलाओं को सरकारी बसों में मिलेगी फ्री सेवा

    HNN/शिमला

    हिमचाल पथ परिवहन निगम द्वारा भैया दूज के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री सेवा मिलेगी। महिलाएं बुधवार को सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक एचआरटीसी बसों में बिना किराए के सफर कर सकेंगी। यह फैसला हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से लिया गया है। जिसके तहत भैया दूज के पावन पर्व महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना पड़ेगा।

    बता दें कि महिलाएं केवल एचआरटीसी की बसों में प्रदेश में ही फ्री सफर कर सकती हैं। यह निशुल्क बस सुविधा महिलाओं को लेकर एचआरटीसी की साधारण बसों में ही मिलेगी। बता दें कि भैया दूज के अवसर पर अपने भाइयों को दूज दराज जाने के लिए बहनों को हर वर्ष निशुल्क सेवा निगम की ओर से दी जाती है।

    वहीं एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि भैया दूज के पावन अवसर पर बहनों को अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए एचआरटीसी की सामान्य बसों में निशुल्क सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

  • पशुशाला में आग लगने से झुलसे 2 मवेशी, अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख

    पशुशाला में आग लगने से झुलसे 2 मवेशी, अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख

    HNN/ कांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत गुरनबाड़ के वार्ड नंबर तीन में एक पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 2 मवेशी भी झुलसे है। इसके अलावा पशुशाला के अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख हो गई। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित राजेश कुमार पुत्र रुलिया राम को काफी नुक्सान हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, पशुशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। पशुशाला के भीतर बंधी एक भैंस और उसका बच्चा आग में झुलस गए। आग लगने की घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने पशुशाला में बंधे मवेशियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

    राजेश कुमार और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इस बाबत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परन्तु तब तक अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख हो गई थी। उधर, डाडासीबा के तहसीलदार बीरबल ने बताया मौके पर हल्का पटवारी को भेजा गया है।

  • ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कार्य योजना तैयार करें अधिकारी- बाली

    ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कार्य योजना तैयार करें अधिकारी- बाली

    नगरोटा विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    HNN/ कांगड़ा

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र के सदधू बड्गा, टोरू, सरूहट, कंडी और कौआ विकास कार्यों का निरीक्षण करने तथा लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

    बाली ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

    नगरोटा विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए हिम ईरा शाॅप भी खोली जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नगरोटा विस क्षेत्र को पूरे राज्य में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े।।

  • शातिरों ने युवक पर दराट से किया हमला, मामला दर्ज

    शातिरों ने युवक पर दराट से किया हमला, मामला दर्ज

    HNN/कुल्लू

    जिला कुल्लू के रथ मैदान ढालपुर में एक युवक पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित रवि निवासी दुर्गानगर, कुल्लू की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रोबिन, सक्षम और शुभम के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, रवि सुबह करीब 7 बजे ढालपुर रथ मैदान में पटाखों की दुकान लगा रहा था। उसी दौरान आरोपी रोबिन, सक्षम और शुभम दुकान में आए और उसे जातिसूचक शब्द कहने लगे। पीड़ित रवि ने बताया कि तीनों ने हाथ में दराट पकड़े थे।

    जिसके बाद तीनों ने उसे पकड़ा और उल्टे दराट से हमला करने लगे। हमले में रवि को सिर में चोट आई। पीड़ित रवि ने बताया कि आरोपी उसके कैश बैग से 71,300 रुपये भी ले गए। जिसके बाद उसने पुलिस थाना में शिकायत दज कराई।

    एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।