पंडोगा में फार्म डायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान से जुड़ने का संकल्प
पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान फार्म डायरेक्ट इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान से जुड़े। कंपनी के एमडी पुनीत मोदगिल ने कर्मचारियों को अभियान की सदस्यता दिलाई और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वदेशी उत्पादों के समर्थन से जुड़े इस अभियान में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने बताया कि मंच की ओर से देशभर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान चलाया जा रहा है। ऊना जिले में अभियान को गति देने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने कहा कि विश्व उद्यमिता पखवाड़े के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें दूसरे लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना है।
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़, अमित धीमान, पंकज जसवाल, जगमोहन चंदेल, प्रवेश ठाकुर, मनदीप जसवाल, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मयंक जसवाल, शिव कुमार, शुभम और रजत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों को अभियान की सदस्यता दिलाकर स्वदेशी उत्पादों के समर्थन का संकल्प दोहराया गया।