हिमाचल सरकार और ईएसआईसी के पैनल में शामिल हुआ पार्क अस्पताल पंचकूला
हिमाचल सरकार और कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी, हिमाचल के साथ पार्क अस्पताल पंचकूला का एम्पैनलमेंट हुआ है। अस्पताल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से प्रदेश के पात्र लोगों और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लाभार्थियों को सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। योजना के लागू दिशा-निर्देशों और आवश्यक स्वीकृतियों के अनुसार पात्र लाभार्थी अस्पताल में कैशलेस आधार पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
नाहन
यह एम्पैनलमेंट नाहन, पांवटा साहिब, सोलन, शिमला, बद्दी, परवाणू, ऊना और गगरेट के औद्योगिक लाभार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया गया है। इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत योजना की शर्तों के तहत उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में विभिन्न मेडिकल स्पेशलिटी के अंतर्गत उपचार उपलब्ध होगा, हालांकि सेवाओं का लाभ संबंधित योजना के दिशा-निर्देशों, पात्रता और निर्धारित स्वीकृति प्रक्रिया के अनुसार ही दिया जाएगा।
इन चिकित्सा विभागों में उपलब्ध हैं सेवाएं
टर्शरी केयर अस्पताल के रूप में पार्क अस्पताल पंचकूला के प्रमुख नैदानिक विभागों में कार्डियक साइंसेज, न्यूरोसाइंसेज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और रोबोटिक सर्जरी शामिल हैं। एम्पैनलमेंट के बाद हिमाचल के पात्र लाभार्थी इन चिकित्सा विभागों के तहत उपलब्ध सेवाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे। कैशलेस सुविधा और उपचार की स्वीकृति संबंधित योजना में लागू नियमों एवं निर्धारित शर्तों के आधार पर मिलेगी।
हिमाचल सरकार और ईएसआईसी, हिमाचल के अलावा पार्क अस्पताल पंचकूला सीजीएचएस, जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन, प्रमुख थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर और प्रमुख बीमा प्रदाताओं के साथ भी पैनल में शामिल है। इन पैनलों के दायरे में आने वाले पात्र लाभार्थी भी लागू नियमों और शर्तों के अनुसार अस्पताल में स्वीकृत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।