Loading...

Politics / लोकतंत्र की हत्या कर रही कांग्रेस, हिमाचल में संविधान का हो रहा अपमान : नारायण सिंह

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Politics : संगड़ाह में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारायण सिंह ने कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र और संविधान की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने पंचायती राज चुनाव में देरी और संस्थानों को बंद करने जैसे फैसलों को जनता विरोधी बताया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों पर भी सवाल उठाए।

संगड़ाह

भाजपा द्वारा आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है और संविधान की भावना के विपरीत कार्य हो रहे हैं।नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करीब छह माह की देरी से करवाए, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में करीब दो हजार संस्थानों को बंद कर जनता की सुविधाओं पर भी प्रतिकूल असर डाला गया है।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका क्षेत्र के विधायक विनय कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की तीनों जिला परिषद सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई तथा पंचायत समिति में भी भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या अधिक रही। इसके बावजूद सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि ददाहू में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों पर दबाव बनाया गया। वहीं संगड़ाह पंचायत समिति में भी जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।

उन्होंने संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता कार्यालय, हरिपुरधार सिविल अस्पताल सहित अन्य संस्थानों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप था कि इन निर्णयों से क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस को संविधान और लोकतंत्र की बात करने से पहले अपने कार्यों का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रताप तोमर, विजेंद्र शर्मा, मनोज ठाकुर, संतराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Topics: