Politics / पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 14 जोन अध्यक्ष नियुक्त
पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 14 जोन अध्यक्ष भी नियुक्त
राजगढ़
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद जिला सिरमौर की पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। अप्रैल माह में सुनील शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के करीब चार माह बाद संगठन की नई टीम घोषित की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में अमन ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, राजेश ठाकुर, संजीव तोमर, राज कुमार ठाकुर, विजयकांत शर्मा, रामलाल तथा हिमेन्द्र आनंद (भैयू) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं बलवीर ठाकुर, हरिदास बनोल्टा, करम सिंह, विजय शर्मा, कुलदीप सिंह, पूनम पंवार, अनिल पुंडीर, राजिंदर नंबरदार, यशपाल ठाकुर, चंद्रमणि ठाकुर, नरेंद्र शर्मा (शास्त्री), संजय पाल ठाकुर, राजिंदर हब्बी, कुलदीप जसवाल, सतपाल, रणबीर ठाकुर, राजिंदर वर्मा तथा खुशीराम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिनेश आर्य, ज्ञान गौतम तथा जितेंद्र वर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। मोनी ठाकुर और कमल रपटा सोशल मीडिया सलाहकार, जबकि तरुण सहानी कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुंदर सिंह, मुन्नीलाल, शकुंतला प्रकाश तथा अरुण मेहता को सलाहकार नियुक्त किया गया है।
संगठन में मोती सिंह, श्रवण कुमार, सुधीर ठाकुर, अनुज ठाकुर, हरिदत्त, रमेश हब्बी, मीना, अश्वनी ठाकुर, गोविंद, दुनी कश्यप, कृष्ण, यशपाल श्रेयिक, प्रदीप ठाकुर, पूनम ठाकुर, सुषमा शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, बॉबी बघतान, जगमोहन ठाकुर तथा लक्ष्मी कांत को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पूर्ण कश्यप, रोशन लाल, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र, बलवीर अत्री तथा नरदेव को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। राम किशन, आशीष सिक्टा, धर्मिंदर वर्मा तथा गीता सिंह को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।
14 जोन अध्यक्षों की भी नियुक्ति
पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए 14 जोन अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। इनमें जाती राम कमल (रसूमंदर), राजेश ठाकुर (पजौथा), सुरिंदर सिंह (भुट्टो) (डिमन), इंदरजीत ठाकुर (करली), सुरिंदर शर्मा (राजगढ़), ओम प्रकाश (दीदग), रामलाल (खेरी), भूपिंदर सिंह (वासनी), अरुण पंवार (नारग), हनीश भारद्वाज (नैनाटिक्कर), दविंदर अत्री (गिन्नीघाड़), धरम सिंह पुंडीर (सराह), देशराज (मांगड़) तथा अजय चौहान (राजगढ़ शहरी) शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ पच्छाद कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी ने विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन को बूथ और जोन स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।