Election/ सोलन जिले की ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड सोलन, कुनिहार और धर्मपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व में प्रकाशित मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लागू किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई वार्डों के मतदान केन्द्रों को बदलकर नए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विकास खण्ड सोलन में बदले गए मतदान केन्द्र
विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा के वार्ड नम्बर-7 कोठी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय शड़ियाणा निर्धारित किया गया है। इससे पहले यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शड़ियाणा में बनाया गया था। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग तथा वार्ड नम्बर-4 जराई के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय पड़ग होगा, जबकि पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग में निर्धारित था।
ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-6 दांवसी तथा वार्ड नम्बर-7 दधोग के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय माध्यमिक पाठशाला दधोग निर्धारित किया गया है। पहले यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग में बनाया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन संशोधनों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
कुनिहार विकास खण्ड में कई वार्डों के केन्द्र बदले
विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत धुन्दन के वार्ड नम्बर-1 पसलजेरी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला पसलवाला होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी में निर्धारित था। ग्राम पंचायत धुन्धन के वार्ड नम्बर-2 धुन्दन-1 और वार्ड नम्बर-3 धुन्दन-2 के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन निर्धारित किया गया है।
इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-5 बटेड़ के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला धुन्दन होगा, जबकि वार्ड नम्बर-6 गोहर और वार्ड नम्बर-7 स्यारी के लिए मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन तय किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कोटलु के वार्ड नम्बर-5 बरसनु के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसनु होगा। ग्राम पंचायत दांवटी के वार्ड नम्बर-1 शावग के लिए संशोधित मतदान केन्द्र महिला मण्डल भवन शावग निर्धारित किया गया है।
धर्मपुर विकास खण्ड में भी किए गए संशोधन
विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत सनवारा के वार्ड नम्बर-5 सनावर गांव के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनावर गांव निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड नम्बर-6 नंदोह-1 तथा वार्ड नम्बर-7 नंदोह-2 के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारडी होगा।
ग्राम पंचायत अम्बोटा के वार्ड नम्बर-6 अम्बोटा-6 (धगड़) के लिए मतदान केन्द्र हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड विश्राम गृह सेक्टर-4 परवाणू निर्धारित किया गया है। इसी पंचायत के वार्ड नम्बर-7 और वार्ड नम्बर-8 के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला चन्द्रेणी होगा। वहीं वार्ड नम्बर-9 उप मोहाल नरयाल-3 (नरयाल) के लिए मतदान केन्द्र आयुष्मान आरोग्य केन्द्र नरयाल तय किया गया है। ग्राम पंचायत जंगेशु के वार्ड नम्बर-1 जंगेशु तथा वार्ड नम्बर-2 शिलोर खुर्द के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलोर खुर्द (मनोण) निर्धारित किया गया है।