Loading...

Politics / रामपुर पुल निर्माण में देरी पर भाजपा का हमला, कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Politics : भाजपा ने रामपुर पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार और जिला ऊना के कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि पुल निर्माण में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले पर फिलहाल प्रदेश सरकार या कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

भाजपा जिला ऊना के युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार ने रामपुर पुल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार और जिला ऊना के कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल राजनीतिक उत्सवों में व्यस्त है।दिनेश कुमार ने कहा कि कुछ वर्ष पहले बरसात के दौरान रामपुर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय स्थायी पुल निर्माण के बजाय अस्थायी बैली ब्रिज बनाकर काम चलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले भारी टिपरों की आवाजाही के कारण यह बैली ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद यातायात को पुल के नीचे खड्ड के रास्ते डायवर्ट करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यह वैकल्पिक मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। प्रतिदिन इस मार्ग से एचआरटीसी की बसों सहित छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिसके चलते लोगों को लंबे जाम और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बैली ब्रिज पर भी रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।भाजपा नेता ने कहा कि रामपुर पुल के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केवल एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, जो इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए बेहद नाकाफी है।

दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में इस पुल के लिए केवल एक लाख रुपये ही दे रही है, तो मुख्यमंत्री स्वयं पुल स्थल पर आकर यह राशि भाजपा को सौंप दें, भाजपा इसे दो लाख रुपये करके वापस करने को तैयार है।उन्होंने दावा किया कि रामपुर का स्थायी पुल केवल भाजपा सरकार में ही बन सकेगा और इसके लिए पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ठोस कदम उठाए जाएंगे।हालांकि, भाजपा के इन आरोपों पर प्रदेश सरकार या कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Topics: