Loading...

Politics : डॉ. सिकंदर कुमार के एनआईएफटीईएम काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 50 Mins Ago • 1 Min Read

Politics : राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम) काउंसिल का सदस्य निर्वाचित किए जाने पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. सिकंदर कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरम सिंह, प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार, जिला एससी मोर्चा महामंत्री जगदीश सहोता, उपप्रधान अजय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज परमार, सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा, बीडीसी चेयरपर्सन सुषमा देवी, उपाध्यक्ष विकास शर्मा और जिला परिषद सदस्य अनीता देवी ने डॉ. सिकंदर कुमार को बधाई दी।

बीडीसी सदस्य चरणजीत चन्नी, संजीव शर्मा, रामकिशन, तरसेम सहोता, पूर्व बीडीसी सदस्य राज कुमार राजू, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, सतीश धीमान, रोहित ठाकुर, रमेश चंद, सुरेश ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा मधुबाला, सुषमा ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामदास, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय शर्मा, सुमित वशिष्ठ, रोशन लाल मन्नू, विनय और सुरेश कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

खाद्य प्रसंस्करण और एग्री-बिजनेस को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि एनआईएफटीईएम काउंसिल में डॉ. सिकंदर कुमार को मिली जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखती है। हिमाचल अपने कृषि और बागवानी उत्पादों के लिए देशभर में जाना जाता है। खाद्य प्रसंस्करण तकनीक, आधुनिक विपणन व्यवस्था और एग्री-बिजनेस को बढ़ावा देकर किसानों एवं बागवानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण को प्रोत्साहन मिलने से उत्पादकों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना भी समय की आवश्यकता है। एनआईएफटीईएम के माध्यम से खाद्य प्रौद्योगिकी, प्रसंस्करण, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि डॉ. सिकंदर कुमार अपने अनुभव के आधार पर इस जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, कृषि आधारित उद्योगों, एग्री-बिजनेस और युवा उद्यमिता को गति देने में योगदान मिल सकता है। कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिकंदर कुमार को उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Topics: