रिकांग पिओ में पोषण माह 2026 का शुभारंभ, जागरूकता शिविर में समझाया पोषण का महत्व
रिकांग पिओ में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिकांग पिओ के महात्मा गांधी पार्क में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया। इस वर्ष पोषण माह ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर 9 सितंबर से 8 अक्तूबर 2026 तक मनाया जाएगा। इसके तहत ख्वांगी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया।
रिकांगपिओ
पोषण रैली के बाद राजकीय माध्यमिक पाठशाला ख्वांगी में जिला कार्यक्रम अधिकारी किन्नौर जय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण का महत्व समझाया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा, मुख्याध्यापक, पशु चिकित्सा अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण समन्वयक, पोषण समन्वयक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समन्वयक उपस्थित रहे।