Loading...

प्रवास / अर्की में आज विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, सायर मेले में होंगे शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Hours Ago • 1 Min Read

प्रवास / मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर 2026 को सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ चौगान मैदान स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

सोलन/अर्की

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सायं 4:05 बजे चौगान मैदान स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह चौगान मैदान से सरयांज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी के खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान कुनिहार के फल एवं सब्जी उप यार्ड और दाड़लाघाट स्थित आईएसबीटी बस अड्डे का भी लोकार्पण किया जाएगा।

सड़क और विद्युत परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान दानोघाट साहजादा से नेरी प्लाटा संपर्क मार्ग और सिनटीघाट से बानधार एम्बुलेंस मार्ग की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त मांगू में 33 केवी जीआईएस विद्युत उपकेंद्र ग्याणा और 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला रखने का कार्यक्रम भी निर्धारित है। विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे।

Related Topics: