Loading...

प्रवास / सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के नए भवन का कार्य शीघ्र पूरा करें: केवल सिंह पठानिया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Sep 2026 • 1 Min Read

प्रवास / चंबा प्रवास से लौटते हुए शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

शाहपुर

23 सितम्बर: उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसे जल्द शुरू कर क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे चार मंजिला अस्पताल भवन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके उपरांत पठानिया ने निर्माणाधीन पशु पॉलीक्लीनिक भवन का भी निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग विकास सूद, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, कांग्रेस जिला महासचिव अजय बबली, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षद अभिषेक माथुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Topics: • •