Loading...

काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की पूजा, हिमाचलवासियों की खुशहाली की कामना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 58 Mins Ago • 1 Min Read

पवित्र सावन माह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर हिमाचलवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में उन्नति की प्रार्थना की।

वाराणसी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने काशी नगरी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत पावन और सौभाग्यपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने मंदिर में हिमाचल प्रदेश के लोगों की खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करते हुए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

काशी को बताया सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा के तट पर बसी काशी सदियों से भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक चेतना का प्रमुख केंद्र रही है। लंबे इतिहास में अनेक बदलावों के बावजूद काशी की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक विरासत निरंतर समृद्ध हुई है। संतों और विद्वानों की साधना से लेकर साहित्यकारों की रचनाओं तक, काशी ने भारतीय जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस नगरी की परंपराएं देश की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विविधता को नई ऊर्जा देती हैं। मुख्यमंत्री ने हर हर महादेव का उद्घोष भी किया।

Related Topics: