Loading...

प्रवास / 23 अक्तूबर को सायरी में स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता जांच शिविर का शुभारम्भ करेंगे डॉ. शांडिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 44 Mins Ago • 1 Min Read

प्रवास / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 अक्तूबर, 2026 को सोलन जिले के कण्डाघाट उपमंडल स्थित सायरी का दौरा करेंगे। वह सायं 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी में बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता जांच शिविर का शुभारम्भ करेंगे।

सोलन/कण्डाघाट

जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शांडिल निर्धारित समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी पहुंचेंगे। डॉ. शांडिल के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व भी है। उनके प्रवास का मुख्य कार्यक्रम बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता जांच शिविर का शुभारम्भ करना है।

Related Topics: •