Loading...

प्रवास: डॉ. धनीराम शांडिल 17-18 सितंबर को सोलन में मेलों और लाभार्थी संवाद में होंगे शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 44 Mins Ago • 1 Min Read

प्रवास: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 17 और 18 सितंबर, 2026 को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह ओच्छघाट और अर्की में आयोजित मेलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा कण्डाघाट में ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के नए लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

सोलन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शांडिल 17 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे ओच्छघाट में आयोजित माँ भगवती मेले में मुख्य अतिथि होंगे। अगले दिन 18 सितंबर को प्रातः 11 बजे वह खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट में ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ कार्यक्रम के नए लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद उसी दिन सायं 5 बजे अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Related Topics: