Loading...

प्रवास: डॉ. धनीराम शांडिल 23 सितंबर को सोलन में करेंगे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 56 Mins Ago • 1 Min Read

प्रवास: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 सितंबर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सोलन

जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शांडिल 23 सितंबर को सुबह 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन पहुंचेंगे। यहां उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। उनका यह निर्धारित कार्यक्रम सोलन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के तहत आयोजित होगा।

Related Topics: