Loading...

प्रवास: 13 सितंबर को सोलन आएंगे डॉ. शांडिल, अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में होंगे मुख्यातिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

प्रवास: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 13 सितंबर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वह ठोडो मैदान में आयोजित अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

सोलन

जारी कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. शांडिल 13 सितंबर को शाम 3 बजे ठोडो मैदान पहुंचेंगे। यहां वह अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। उनका यह कार्यक्रम सोलन विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित प्रवास का हिस्सा है।

Related Topics: