प्रवास: 13 सितंबर को चम्बा आएंगे केवल सिंह पठानिया, भलेई माता मेले के समापन में होंगे शामिल
केवल सिंह पठानिया 13 सितंबर को चम्बा प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 13 सितंबर को चम्बा आएंगे। वह भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भलेई माता मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वह डलहौजी जाएंगे और रात्रि ठहराव करेंगे।
चम्बा
विभागीय प्रवक्ता ने जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि केवल सिंह पठानिया 13 सितंबर को शाम 4 बजे भलेई पहुंचेंगे। इस दौरान वह भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वह भलेई माता मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्य सचेतक रात 9 बजे डलहौजी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा। वह 14 सितंबर को सुबह 10 बजे डलहौजी से रैत के लिए प्रस्थान करेंगे।