Loading...

प्रवास: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक चम्बा में, खिर्डीधार छिंज मेले में होंगे मुख्य अतिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

प्रवास: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक जिला चम्बा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे, बालिका अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे और खिर्डीधार छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

चम्बा

विभागीय प्रवक्ता के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया 5 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर को सुबह 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में आयोजित बालिका अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 7 सितंबर को सुबह 11:30 बजे विकासखंड भटियात की पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ समिति भवन में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 8 सितंबर को दोपहर तीन बजे वह खिर्डीधार में छिंज मेला समिति बगढ़ार की ओर से आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

Related Topics: