प्रवास: 6 सितंबर को सिरमौर जाएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, फागू में खेल प्रतियोगिता में होंगे शामिल
मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
प्रवास: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 सितंबर 2026 को सिरमौर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह राजगढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
नाहन
सरकारी प्रवक्ता ने 5 सितंबर को जारी जानकारी में बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनेंगे। उनका यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित किया जाएगा।