Loading...

राहुल गांधी के खिलाफ मामला वापस लेने की मांग, नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग को लेकर सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नाहन में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और एफआईआर वापस नहीं होने पर हिमाचल प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

नाहन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में एकजुटता जताई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज उठाने के कारण राहुल गांधी को राजनीतिक द्वेष के तहत निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आनंद परमार ने केंद्र सरकार से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर सिरमौर जिले सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांग राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।

Related Topics: