Loading...

राजगढ़ के सनातन धर्म मंदिर में 29 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

राजगढ़ के सनातन धर्म मंदिर में 29 अगस्त से 5 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर में होने वाले 16वें भक्तिज्ञान यज्ञ के दौरान आचार्य श्री कमलकांत जी महाराज प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा प्रवचन करेंगे। चार सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि पांच सितंबर को हवन और विशाल भंडारे के साथ आयोजन संपन्न होगा।

राजगढ़

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सूद और कोषाध्यक्ष सचिन सूरी ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष कथा के समय में बदलाव किया गया है। आयोजन के पहले दिन 29 अगस्त को सुबह 9 बजे कथा यात्रा निकाली जाएगी। कथा के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर को रात 9 बजे से मनाया जाएगा। इसके बाद 5 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन होगा और दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तिज्ञान यज्ञ का समापन होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।