Loading...

हिमाचल की बदहाल व्यवस्था संभालें मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी पर बयानबाजी बंद करें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास कार्य ठप होने और पंचायत स्तर पर भुगतान लंबित रहने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार सहयोग दिया है।

शिमला

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण, असंवेदनशील और राजनीतिक हताशा से प्रेरित करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी कर रही है।राकेश जमवाल ने कहा कि जिस मंत्री को प्रदेश की पंचायतों, ग्रामीण विकास और गांवों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए, वह केवल मीडिया में बयानबाजी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जबकि विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। पंचायत स्तर पर कई योजनाएं अटकी हुई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अनेक पंचायतों में विकास कार्यों के भुगतान तक लंबित पड़े हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा। ग्रामीण सड़कें, पेयजल योजनाएं और पंचायत भवनों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही।राकेश जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को अभूतपूर्व सहयोग दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हजारों गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए रिकॉर्ड बजट उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीब और ग्रामीण वर्ग को सीधा लाभ मिला है।राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, कर्मचारी परेशान हैं और विकास कार्य प्रभावित हैं, लेकिन सरकार केवल राजनीतिक बयानबाजी में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं की राजनीति केवल विरोध तक सीमित रह गई है।

Related Topics: