Road Closed / 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक बंद रहेगा गोपालपुर-मोहीं-चंदरुही मार्ग
Road Closed / गोपालपुर-मोहीं-चंदरुही सड़क मार्ग इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने के निर्माण कार्य के कारण 20 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है।
सरकाघाट
लोक निर्माण विभाग की ओर से गोपालपुर-मोहीं-चंदरुही सड़क मार्ग पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा। निर्माण अवधि के दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालक आवागमन के लिए मोहीं-कोटली-गोपालपुर और डोल-गोपालपुर सड़क मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्ते चुनने की अपील की है।
सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को बंद मार्ग और उपलब्ध वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देने के लिए जरूरी स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग को निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने को भी कहा गया है, ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही समय पर बहाल हो सके। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक वाहन उपलब्ध रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
