Loading...

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों और सीए डे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, रोटरी क्लब नाहन ने सेवा कार्यों से किया नए सत्र का आगाज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

रोटरी क्लब नाहन ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत विश्व डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सेवा और सम्मान के कार्यक्रमों के साथ की। क्लब ने डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के साथ मेडिकल कॉलेज स्थित अन्नपूर्णा रसोई में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया।

नाहन

नए रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत रोटरी क्लब नाहन ने सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार के संदेश के साथ की। विश्व डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर क्लब ने चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे विशेषज्ञों को सम्मानित किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों और उनके परिजनों के लिए भंडारे का आयोजन कर मानवीय सेवा का भी परिचय दिया।विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब की टीम ने डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन पहुंचकर प्राचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विनय कौशिक, डॉ. आमोद सिंह, डॉ. अरविंद कंवर और डॉ. नवीन गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। क्लब ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवाओं और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

इसी दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में मरीजों और उनके परिजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं व्यवस्थाओं में भाग लेकर जरूरतमंदों की सेवा की और नए रोटरी वर्ष की शुरुआत समाज सेवा के संकल्प के साथ की।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर क्लब ने शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए शिव कुमार, सीए तुषार गुप्ता और सीए निकुंज बंसल को भी सम्मानित किया। क्लब ने उनके पेशेवर योगदान और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदार भूमिका की सराहना की।

रोटरी क्लब नाहन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप शर्मा और सचिव नवनीत गुप्ता ने कहा कि क्लब आने वाले पूरे वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना भी रोटरी की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।कार्यक्रम में धीरज गर्ग, मनीष जैन, प्रशांत ठाकुर, अमन सभरवाल, नीरज गुप्ता, राजिंदर बंसल, सुरेश शर्मा सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन राकेश मल्होत्रा ने किया।